Vivo X300 FE: लॉन्च से पहले लीक, Snapdragon 8 Gen 5 और 90W चार्जिंग की जानकारी

Vivo X300 FE: स्मार्टफोन मार्केट में एक और प्रीमियम डिवाइस की एंट्री की तैयारी है। Geekbench पर हाल ही में सामने आई जानकारी के मुताबिक नया फोन जल्द लॉन्च हो सकता है और इसमें फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर के साथ हाई-स्पीड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट्स बताती हैं कि यह फोन परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों पर फोकस करेगा और भारत में भी जल्दी उपलब्ध कराया जा सकता है।

डिजाइन और परफॉर्मेंस: फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ दमदार एंट्री

लीक रिपोर्ट के अनुसार Vivo X300 FE को मॉडल नंबर V2537 के साथ बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में लगभग 2700 और मल्टी-कोर टेस्ट में 8000 से ज्यादा स्कोर मिला है, जो बताता है कि यह डिवाइस हाई-एंड कैटेगरी में रखा जाएगा।इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो आने वाले समय में गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है। फोन Android 16 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर चल सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से 5G support, Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

कंपनी इस डिवाइस को मिड-प्रीमियम सेगमेंट में ला सकती है ताकि यूजर्स को फ्लैगशिप जैसी स्पीड कम कीमत में मिले। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन Vivo S50 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है, जिसे अलग मार्केट के लिए नए नाम से लॉन्च किया जाएगा। यही रणनीति कंपनियां अक्सर ग्लोबल लॉन्च के दौरान अपनाती हैं ताकि अलग-अलग क्षेत्रों के यूजर्स के लिए कस्टम प्राइसिंग दी जा सके।

बैटरी, स्टोरेज और यूजर एक्सपीरियंस: लंबे इस्तेमाल पर फोकस

लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में 90W fast charging सपोर्ट मिल सकता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाएगा। आज के समय में यूजर्स लंबे बैकअप के साथ तेज चार्जिंग को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए यह फीचर इसे गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए खास बना सकता है।स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की बात करें तो दो RAM और storage variants मिलने की संभावना है। इससे यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प चुन सकेंगे। हाई RAM वेरिएंट मल्टीटास्किंग और heavy apps के लिए बेहतर रहेगा जबकि बेस मॉडल सामान्य इस्तेमाल के लिए पर्याप्त होगा।

यह भी पढ़ें:- Lyne Startup 35 Power Bank Launch: 10000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर्स