Realme P4 Lite आ रहा 2 दिन बैटरी के साथ! बजट फोन मार्केट हिलने वाला?

Realme P4 Lite भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा और तेज होने वाली है। Realme ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Realme P4 Lite को 20 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके डिजाइन, डिस्प्ले और बैटरी से जुड़े कई अहम फीचर्स भी टीज किए हैं। यह फोन खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ और AI-आधारित स्मार्ट फीचर्स पर फोकस करेगा, जिससे यह रोजमर्रा इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी डिवाइस बन सकता है।

Realme P4 Lite डिस्प्ले, डिजाइन और परफॉर्मेंस पर कंपनी का बड़ा फोकस

Realme P4 Lite में 6.74-इंच Eye Comfort डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आएगा। स्क्रीन की 563 निट्स पीक ब्राइटनेस आउटडोर यूज में भी साफ विजिबिलिटी देने का दावा करती है। फोन में स्लिम बेजेल्स और फ्लैट फ्रेम डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे प्रीमियम लुक देता है।कंपनी के अनुसार यह स्मार्टफोन Beach Gold, Sea Blue और Obsidian Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

AnTuTu बेंचमार्क में लगभग 2,80,000 स्कोर मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे साफ है कि यह डेली टास्क और मल्टीटास्किंग में स्मूद अनुभव देगा। इसमें ऑक्टाकोर 12nm चिपसेट और Android 15 आधारित Realme UI दिया जाएगा।इस स्मार्टफोन में Circle to Search जैसे स्मार्ट टूल्स भी शामिल होंगे, जो यूजर्स को स्क्रीन पर मौजूद किसी भी चीज को तुरंत सर्च करने की सुविधा देगा। बजट सेगमेंट में ऐसे फीचर्स का मिलना यूजर्स के लिए आकर्षक माना जा रहा है।

बैटरी, कैमरा और AI फीचर्स बनाएंगे खास

कंपनी ने बैटरी पर खास ध्यान दिया है। फोन में 6300mAh बैटरी दी जाएगी जो सामान्य इस्तेमाल में लगभग दो दिन तक चल सकती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। खास बात यह है कि बॉक्स में चार्जर भी दिया जाएगा, जो आजकल कई ब्रांड्स हटाने लगे हैं।कैमरा सेक्शन में 13MP AI रियर कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी और सोशल मीडिया उपयोग के लिए पर्याप्त रहेगा। AI आधारित कैमरा ट्यूनिंग से फोटो क्वालिटी बेहतर बनाने की कोशिश की गई है।

कंपनी ने हाल ही में P4 Power 5G भी लॉन्च किया था, इसलिए माना जा रहा है कि यह फोन उस सीरीज का अधिक किफायती विकल्प होगा। बजट फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए यह बैटरी, डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स का संतुलित पैकेज साबित हो सकता है।

बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Realme का यह नया डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में लंबी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स चाहते हैं। लॉन्च के बाद इसकी कीमत और ऑफर्स तय करेंगे कि यह अपने सेगमेंट में कितना असर डाल पाता है, लेकिन शुरुआती जानकारी इसे एक मजबूत बजट कंटेंडर बना रही है।

यह भी पढ़ें:- Croma Summer Sale 2026: AC पर बंपर डिस्काउंट, आधी कीमत में खरीदें