MakeMyTrip OpenAI साझेदारी: अब बातचीत से होगी ट्रिप बुकिंग

MakeMyTrip OpenAI: ऑनलाइन ट्रैवल सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब यूजर सिर्फ सर्च करके नहीं बल्कि बातचीत के जरिए भी अपनी यात्रा की पूरी प्लानिंग कर सकेंगे। ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने OpenAI के साथ साझेदारी कर अपने Myra इंटरफेस में नए फीचर्स जोड़े हैं, जिससे आइडिया से लेकर बुकिंग तक का सफर एक ही चैट में पूरा हो सकेगा। कंपनी का लक्ष्य ट्रैवल डिस्कवरी को अधिक पर्सनल और आसान बनाना है ताकि लोग अपनी पसंद, बजट और समय के अनुसार तुरंत विकल्प पा सकें।

MakeMyTrip OpenAI: बातचीत से सीधे बुकिंग तक बदलेगा ट्रैवल अनुभव

नई तकनीक के तहत प्लेटफॉर्म पर यूजर अब सामान्य सवाल पूछकर ट्रिप प्लान बना पाएंगे। उदाहरण के लिए अगर कोई यूजर लिखे “3 दिन में हिल स्टेशन ट्रिप, बजट 15 हजार” —तो सिस्टम तुरंत फ्लाइट, होटल और एक्टिविटी विकल्प सुझाएगा। यही बदलाव ट्रैवल इंडस्ट्री में सर्च-आधारित मॉडल से conversation-based travel planning की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है।कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर के इरादे को समझकर उसे structured itinerary में बदल देगा। इसमें personalized recommendations, smart itinerary generation और instant booking options शामिल होंगे। इससे पहले लोग कई वेबसाइट्स पर जानकारी ढूंढते थे, लेकिन अब एक ही जगह पर पूरी योजना तैयार हो जाएगी।

इस सहयोग के जरिए MakeMyTrip प्लेटफॉर्म अपने Myra इंटरफेस को और बेहतर बनाएगा, जिससे यात्रा की योजना बनाना चैटिंग जैसा आसान लगेगा। खास बात यह है कि यूजर को तकनीकी भाषा या फिल्टर इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। सरल भाषा में सवाल पूछते ही रिजल्ट तैयार मिलेंगे।

ट्रैवल इंडस्ट्री में क्यों अहम है यह बदलाव

डिजिटल ट्रैवल सेक्टर में यह कदम इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज ज्यादातर यूजर inspiration-based travel खोजते हैं। वे पहले जगह तय नहीं करते बल्कि सुझाव चाहते हैं। ऐसे में AI-powered booking सिस्टम यात्रा को खोज से अनुभव तक जोड़ने का काम करेगा।विशेषज्ञों का मानना है कि इससे high-intent search बढ़ेगा, यानी जो यूजर बातचीत करेगा वही बुकिंग करने की ज्यादा संभावना हैं।

यह भी पढ़ें:- PM Modi launches AI Impact Summit 2026: भारत बना ग्लोबल टेक हब